अल रहमान उमराह टूर्स (Al Rahman Umrah Tours), कानपुर (Kanpur), उमराह पैकेज (Umrah Packages)

लकड़ी के सुतून
खाने काबा के अंदर लकड़ी की तीन सुतून है जो छत को सहारा देते हैं. हर सुतून बुनियाद पर मुरब्बा है, जिसके ऐतराफ़ की पैमाइश 150 सेंटीमीटर है और इसका कतर 44 सेंटीमीटर है. एक सुतून तीनों कॉलमों से गुज़रता है, जो तहाईफ़ देने के लिए इस्तेमाल होता है.
अल रहमान उमराह टूर्स (Al Rahman Umrah Tours), कानपुर (Kanpur), उमराह पैकेज (Umrah Packages)

सोने और चांदी के चिराग
खाने काबा के अंदर सोने और चांदी के चिराग लटके हैं, ये चिराग सजावट के लिए बनाये गए हैं. इनमें कुछ में अत्तर और बख़ूर है. इनमें से बहुत से तारीख के मुसलमान बादशाहों और हुकूमतों ने तोहफे के तौर पर दिए हैं. ये चिराग खाने काबा के अंदर सुतूनों से बंधे हुए रस्सियों से जुड़े हुए हैं.
अल रहमान उमराह टूर्स (Al Rahman Umrah Tours), कानपुर (Kanpur), उमराह पैकेज (Umrah Packages)

संगमरमर का संदूक
खाने काबा के अंदर एक सफ़ेद संगमरमर का संदूक है, जिस के अंदर मुख्तलिफ खुशबुएं और तोहफे रखे जाते हैं और बख़ूर अत्तर रखा जाता है
अल रहमान उमराह टूर्स (Al Rahman Umrah Tours), कानपुर (Kanpur), उमराह पैकेज (Umrah Packages)

खाने काबा के अंदर का दरवाज़ा और सीढ़ियां
खाने काबा के अंदर दाएं जानिब एक सुनहेरा दरवाज़ा है जिसे बाब अल तौबा (मगफिरत का दरवाज़ा) के नाम से जाना जाता है. ये दरवाज़ा खाने काबा की छत पर जाने वाली सीढ़ी की तरफ खुलता है
अल रहमान उमराह टूर्स (Al Rahman Umrah Tours), कानपुर (Kanpur), उमराह पैकेज (Umrah Packages)

हज़रत मुहम्मद (PBUH) की नमाज़ की जगह
काबा के फर्श और दीवार पर एक निशान है जो इस जगह की निशानदेही करता है जहाँ फतह मक्का के बाद हज़रत मुहम्मद ने खाने काबा में दाखिल होने पर नमाज़ अदा की थी
अल रहमान उमराह टूर्स (Al Rahman Umrah Tours), कानपुर (Kanpur), उमराह पैकेज (Umrah Packages)

रेशमी परदह
खाने काबा का अंदुरुनी हिस्से में रेशमी परदे लगे हुए है, जिस में सफ़ेद कढ़ाई की गयी इबारतें हैं, जिन में अल्लाह का नाम भी शामिल है. ये पर्दा खाने काबा की छत तक हैं
अल रहमान उमराह टूर्स (Al Rahman Umrah Tours), कानपुर (Kanpur), उमराह पैकेज (Umrah Packages)